{"_id":"5a4e54054f1c1b0e788b6943","slug":"151515082757-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने जिद की तो सौतेली मां ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी ने जिद की तो सौतेली मां ने मार डाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। सौतेली मां ने जिद कर रही तीन साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। रोहड़ू के गुम्मा क्षेत्र में वारदात के बाद पुलिस ने बेटी के हत्या के आरोप में सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली बबलू अपनी दूसरी पत्नी बिमला और दो बेटियों साथ चिड़गांव में रहता है। बुधवार शाम को बिमला तीन साल की सौतेली बेटी को अपने साथ जंगल में ले गई।
जंगल में किसी बात पर बेटी ने जिद की। इस पर गुस्साई बिमला ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्ची का सिर पत्थर से टकरा गया। बिमला ने उसे घर पहुंचाया और बताया कि वो जंगल में गिर गई। बच्ची का पिता उसे इलाज के लिए संदासू अस्पताल ले गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक बच्ची के मामा ने इस संबंध में पुलिस थाना चिडगांव में शिकायत दर्ज की।
उसनेबिमला पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को निशानदेही के लिए जंगल में पहुंचाया। डीएसपी रोहडू अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।