{"_id":"5afae1cd4f1c1be1408b564e","slug":"121526391245-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज
Updated Tue, 15 May 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
नायब तहसीलदार जुब्बल के कार्यालय में सोमवार को देर रात तक धरने पर बैठे किसान सभा के पदाधिकारियों सहित कुछ बागवानों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। नायब तहसीलदार जुब्बल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार जुब्बल रघुवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके कार्यालय में करीब 55 लोग विधायक राकेश सिंघा की अध्यक्षता में पहुंचे। उनके साथ संजय चौहान, संसार खलास्टा, सुंदर लाल, जोगिंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यालय में पहुंच कर उन्होंने सरकार व अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट की ओर से गठित एसआईटी के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद लोग डीएफओ रोहड़ू के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग को लेकर देर रात तक कार्यालय में अडे़ रहे। नायब तहसीलदार ने शिकायत में कहा कि इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किसान सभा के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने कहा कि नायब तहसीलदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुब्बल थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।