{"_id":"5a61f9a04f1c1b9f268b54a7","slug":"11516370336-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गिरी; पत्नी की मौत, पति समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार गिरी; पत्नी की मौत, पति समेत दो घायल
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल (रोहड़ू)। जुब्बल तहसील के अंतर्गत चमारू संपर्क मार्ग पर मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत और उसके पति समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद हुआ।
मृतक महिला की पहचान नीला देवी (48) पत्नी धर्म दास निवासी गांव डीम, तहसील जुब्बल के रूप में हुई है। घायलों में धर्म दास (53) पुत्र करमू निवासी गांव डीम, तहसील जुब्बल, माधव राम (41) पुत्र डोबर दास गांव चमारू, तहसील जुब्बल शामिल हैं। कार नंबर एचपी 51-3946 जुब्बल से चमारू की ओर जा रही थी। इस बीच कार अचानक सड़क से करीब 25 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो व्यक्ति घायल हुए। पुलिस को हादसे की सूचना कुछ देरी से मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को घटनास्थल से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू रेफर किया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जुब्बल अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी रोहड़ू अशोक कुमार वर्मा ने हादसे की पुष्टि की।