फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झमराड़ी बैरियर के समीप बथाल में कार दुर्घटना ग्रस्त

झमराड़ी बैरियर के समीप बथाल में कार दुर्घटना ग्रस्त

Sat, 15 Dec 2018 09:39 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

नेरवा-पांवटा मार्ग पर बथाल में हादसा
एक घायल गंभीर हालत में आईजीएमसी रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। नेरवा-पांवटा मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद झमराड़ी बैरियर के समीप बथाल में कार दुर्घटना ग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। एक घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आल्टो कार नेरवा से फेडिजपुल की तरफ जा रही थी । बाथल में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर नीचे शालवी नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में वीर सिंह (65) वर्ष पुत्र अटला, गांव क्यारला डाकघर केदी तहसील नेरवा की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार गंभीर रूप से घायल मुनीश पुत्र पदम सिंह को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के उपरांत आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति कार चालक चंदन पुत्र कुंदन को नेरवा में प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। प्रशासन की ओर से कानूनगो तहसील नेरवा रोशन लाल ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये और गंभीर रूप से घायल को पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान किए । डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने हादसे में एक की मौत दो के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed