फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   करेरी गांव में मोटरसाईकिल हादसाग्रस्त, चालक की मौत, एक अन्य घायल

करेरी गांव में मोटरसाईकिल हादसाग्रस्त, चालक की मौत, एक अन्य घायल

Fri, 03 Nov 2017 03:38 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे में चालक की मौत, एक युवक घायल
विज्ञापन

तकलेच के करेरी गांव में रात को मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
पुलिस चौकी तकलेच के करेरी गांव में एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया है। घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो युवक वीरवार रात करीब नौ बजे देवठी से करेरी की ओर मोटरसाइकिल नंबर एचपी 06ए 4256 पर आ रहे थे।

करेरी गांव के पास चालक के अचानक नियंत्रण खोने से मोटरसाइकिल सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही तकलेच से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। मृतक और घायल को मौके से बाहर निकाला। हादसे में मोटरसाइकिल चालक विनोद कुमार (28) पुत्र पूर्ण सुख निवासी गांव अनुराक्षी तहसील रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र मेहता (27) पुत्र राम सेन निवासी गांव परोग, तहसील रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed