फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

रिकांगपिओ पुलिस ने अवैध रेत के साथ धरी 5 पिकअप

Fri, 30 Oct 2020 06:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ पुलिस की टीम ने वीरवार देर रात अवैध रेत ले जा रही पांच पिकअप को धर दबोचा। पुुलिस ने 10 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक अलग-अलग जगह राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पूर्वणी पुल के नजदीक और रल्ली के पास पांच पिकअप को बगैर दस्तावेजों के अवैध तरीके से रेत ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम वीरवार रात के समय गश्त पर थी। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर पूर्वणी पुल के पास रिकांगपिओ की ओर अवैध रेत लेकर आ रही दो पिकअप को पकड़ा। वहीं, देर रात करीब डेढ़ बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर रल्ली के समीप भी तीन पिकअप को अवैध रेत की ढुलाई करते हुए धर दबोचा। एएसआई रिकांगपिओ नरेंद्र कुमार कौंडल की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, आरक्षी अरविंद और सुभाष की टीम ने यह सफलता हासिल की। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एसआर राणा ने कहा कि पुलिस की टीम ने पांच वाहनों को अवैध रेत ले जाने के मामले में माइनिंग एक्ट 21 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कहा कि पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से साढ़े 22 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर हिदायत देकर छोड़ दिया है। किन्नौर पुलिस की गलत कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed