{"_id":"5f774c708ebc3e9b7d3fdbdb","slug":"crime-rampur-hp-news-sml347040862","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरी में चरस और कड़छम में चूरा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरी में चरस और कड़छम में चूरा पोस्त बरामद
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में पुलिस ने अलग-अलग जगह नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने टापरी में 78 ग्राम चरस और कड़छम में 121 ग्राम चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक को पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टापरी पुलिस की टीम थाना प्रभारी किरण कुमारी की अगुवाई में गश्त कर रही थी। वीरवार देर शाम को नेशनल हाईवे-5 पर कक्षस्थल के पास एक व्यक्ति वांगतू से टापरी की ओर आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर यह व्यक्ति पीछे की ओर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने उसे रोक लिया। जब व्यक्ति की तलाशी ली गई तो पुलिस ने उससे 78 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान बहादुर सिंह (50), गांव टील, डाकघर रूमनी, तहसील थुनाग, थाना जंजैहली जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में वीरवार देर शाम को कड़छम चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम कड़छम-सांगला संपर्क मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक संख्या एचपी 63-9137 परवाणू से रिकांगपिओ की ओर जा रहा था। ट्रक चालक कड़छम बाजार में भोजन करने जा रहा था। पुलिस ने कड़छम चौक के पास ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच ट्रक चालक ने पुलिस को देखकर एक लिफाफे को दूसरी तरफ से बाहर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने जब लिफाफे को तलाशा तो उसमें से 121 ग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक कुशाल चंद (42), गांव डगान, डाकघर पियोग, थाना व तहसील आनी, जिला कुल्लू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सेब सीजन के मद्देनजर पुलिस ने नशाखोरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है।