{"_id":"5ec91fbf8ebc3e90aa5f7858","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3336748194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में महिला के खाते से उड़ाए करीब साढ़े पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में महिला के खाते से उड़ाए करीब साढ़े पांच लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर में एक महिला के खाते से साढ़े पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। जनवरी माह से लगातार शातिर महिला के खाते से किस्तों में राशि निकालते रहे, जिसकी जानकारी महिला को बैंक पहुंचकर लगी। यहां महिला को पता चला कि उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख 24 हजार 891 रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
एक ओर लॉकडाउन और दूसरी ओर ऑनलाइन ठगी। गौरतलब है कि रामपुर नगर परिषद के वार्ड दो पदमनगर निवासी सुषमा मखैक के मोबाइल नंबर पर बीते वीरवार रात करीब 11 बजे मैसेज आया कि उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद महिला शुक्रवार को बैंक पहुंची। यहां जब वह अपने खाते की जानकारी लेने लगी तो उसके होश उड़ गए। खाते से किस्तों में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की रकम को शातिरों ने निकाल लिया था। जनवरी से लगातार शातिर महिला की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करता रहा। हालांकि, महिला ने फरवरी और मार्च में तीन अलग-अलग जगह एटीएम कार्ड से स्वाइप किया, जिसका उन्हें मैसेज भी आया लेकिन खरीदारी के बाद खाते का बैलेंस नहीं दिखा। शातिरों ने जो भी राशि महिला के खाते से उड़ाई है, उसका कोई मैसेज नहीं मिला। ऐसे में बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने शुक्रवार को अपना खाता बंद करवा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि महिला के खाते से शातिरों ने 5 लाख 24 हजार 891 रुपये उड़ा लिए हैं। आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।