{"_id":"5ec3f5298ebc3e903f6c35bc","slug":"crime-rampur-hp-news-sml333355651","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाकड़ी में पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाकड़ी में पत्नी से मारपीट के आरोप में पति पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी में पत्नी से मारपीट करने और पुलिस थाना रामपुर में लड़की से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि मकरोड़ा गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। पुलिस को दिए गए बयान में आरोपी की पत्नी सोमवार को बाथरूम में कपड़े धो रही थी तो उसका पति नशे की हालत में वहां पहुंच गया और उसके साथ मारपीट की। उसने पत्नी पर लाठी, डंडों से मारा और चाकू से भी हमला किया। इसके बाद वह जान बचाकर अपने बेटे के साथ कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। पुलिस सूचना मिलते ही उसके घर पहुंची और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 309, 336, 323, 342, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, दूसरे मामले में तहसील रामपुर की एक युवती ने आरोप लगाया कि सुबह के समय जब वह सैर पर निकलती है तो एक वाहन में सवार एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 और 509 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है।