फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime

ननखड़ी में वन निगम के 68 स्लीपर चोरी

Fri, 27 Sep 2019 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ननखड़ी के तहत आने वाले झिझणू गांव के पास वन निगम के 68 स्लीपर चोरी होने का मामला सामने आया है। कायल और चीड़ के यह स्लीपर सड़क के किनारे रखे हुए थे। चोरी की गई लकड़ी की कुल कीमत एक लाख 14 हजार 302 रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद वन इकाई ननखड़ी ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक तहसील ननखड़ी के झिझणू गांव के साथ निगम ने सड़क के किनारे 68 कायल और चीड़ के नग रखे थे। 25 सितंबर की रात चोरों ने इन नगों को चुरा लिया। वीरवार को पुलिस थाना ननखड़ी में सहायक प्रबंधक वन कार्य इकाई ननखड़ी शिव राम, पुत्र केहरु राम, गांव बड़गई, डाकघर पोशना, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू ने चोरी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह श्रमिक आपूर्ति मेट ने टेलीफोन पर बताया कि लॉट नबंर 2/2020-21, जो कि झिझणू में सड़क के किनारे रखा था। उससे 68 नग कायल और चीड़ के चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed