{"_id":"5d7d190e8ebc3e93da787738","slug":"crime-rampur-hp-news-sml307471230","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकलेच में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा 6 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकलेच में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा 6 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन
तकलेच (रामपुर बुशहर)। अस्पताल के साथ नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक को छह ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम करीब 8:45 पर हेड कांस्टेबल मोहिंद्र सिंह की अगुवाई में सीएचसी तकलेच के समीप नाका लगाया था। नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक की शक आधार पर तलाशी की। तलाशी के दौरान युवक सहम गया और तलाशी में उससे छह ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक की पहचान अक्षय चौहान (27), निवासी बाजा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
वहीं इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि तकलेच में चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।