{"_id":"5d4b00c58ebc3e6d1c216133","slug":"crime-rampur-hp-news-sml303178293","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी के समीप ऑल्टो 100 मीटर खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरी के समीप ऑल्टो 100 मीटर खाई में गिरी, चालक की मौत
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
ज्यूरी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त मृतक को गहरी खाई से निकालते पुलिस और आईटीबीपी के जवान
- फोटो : RAMPUR-HP
Link Copied
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाना के अंतर्गत ज्यूरी के समीप बुधवार को एक ऑल्टो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्यूरी के समीप बुधवार को नेशनल हाईवे पांच पर किन्नौर से रामपुर की ओर जा रही ऑल्टो कार नंबर एचपी 25 सी 0723 अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। किसी व्यक्ति ने फोन पर इस हादसे की जानकारी पुलिस चौकी ज्यूरी को दी। सूचना मिलते ही ज्यूरी चौकी से पुलिस का दल हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की अगुवाई में घटना स्थल की ओर रवाना हुआ। ऑल्टो कार को सतलुज नदी के करीब गहरी खाई में गिरी देख पुलिस ने ज्यूरी स्थित आईटीबीपी की 43वीं बटालियन से रेस्क्यू के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन
आईटीबीपी ने सहायक कमांडेंट धवल जोशी और सब इंस्पेक्टर संत राम नेगी की अगुवाई में करीब 30 जवानों की एक टुकड़ी रेस्क्यू को भेजी गई। पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने पूरे क्षेत्र में सर्च किया तो उन्हें एक व्यक्ति की लाश मिली, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद करीब सौ मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गाड़ी चालक महेंद्र सिंह, गांव पांगी, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के अनुसार पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को खाई से बाहर निकाला। ज्यूरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।