फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crime news dead body found aani nither nigan shawad road

रामपुर बुशहर: आनी में गिरने से व्यक्ति की मौत

Sun, 12 Feb 2023 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
निगान-शवाड़ मार्ग पर शैलापानी और चंबानाला के समीप की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। निगान-शवाड़ सड़क पर शैला पानी और चंबानाला के समीप एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। शव की शिनाख्त हुक्म चंद पुत्र खेम चंद निवासी लांबी शा तहसील आनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि निगान-शवाड सड़क पर शव पड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही आनी पुलिस स्टेशन से एएसआई होशियार सिंह की अगुवाई में दल मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया गया। साथ ही शव को सिविल अस्पताल आनी लाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हुक्म चंद रात को अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच पैर फिसलने से वह पहाड़ी से गिरकर सड़क पर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल आनी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed