{"_id":"67a0afe4f326c94bb2047b86","slug":"cricket-match-at-pg-college-rampur-avinash-memorial-cricket-competition-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129267-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंकु की शतकीय पारी के आगे हॉलिडे हीरोज के शेर ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंकु की शतकीय पारी के आगे हॉलिडे हीरोज के शेर ढेर
विज्ञापन
सराहन टीम के अंकु शतकीय पारी खेलने के बाद मैन ऑफ दी मैच की खिताब से पुरस्कृत करते क्लब के पद
सराहन और एमएससी स्ट्राइकर ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में किया प्रवेश
सराहन के अंकु ने खेली नाबाद 104 रन की पारी, मैन ऑफ द मैच चुने
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान पाटबंगला में अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2.0 सराहन टीम और हॉलिडे हीरोज के बीच मैच हुआ। लेदर फॉर्मेट पर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। सराहन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 201 बनाया। इसमें अंकु सोनी ने शानदार शतकीय पारी खेली। अंकु ने प्रतियोगिता में 44 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉलिडे हीरोज की टीम 98 रन से हार गई। अंकु को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच एमएससी स्ट्राइकर और हिल वंडर ननखड़ी के मध्य खेला गया। इसमें ननखड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएससी स्ट्राइकर के बल्लेबाज कप्तान जॉनी और जय मेहता ने शानदार पारी खेली और तीन ओवर पहले लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। जय मेहता मैन ऑफ द मैच चुने गए। क्लब के उपाध्यक्ष सुनील चौहन ने कहा कि पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले सराहन की टीम के अंकु सोनी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से क्लब सम्मानित करेगा।