फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket competition will start from June 19 in Mini Stadium Shushang

Rampur Bushahar News: 19 जून से शुरू होगा मिनी स्टेडियम शुषंग में क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
प्रथम विजेता को 30 हजार रुपये सहित ट्राॅफी देकर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल छितकुल के मिनी स्टेडियम शुषंग में कारू यंग्स क्लब छितकुल के सौजन्य से क्लब के सदस्य दिवंगत योगिद्र नेगी की याद में योगिद्र मेमोरियल सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 19 जून से शुरू होगी। इसके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। कारू यंग्स क्लब छितकुल के प्रधान ललित कुमार, सचिव धीरज, खेल सचिव अक्षय नेगी और कोषाध्यक्ष अनूप बोज्ञाटो ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें। क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क सोमवार से शुरू कर दिया है। यह मैच टेनिस बॉल से करवाया जाएगा। सभी मैच 8 ओवरों का होगा, जबकि फाइनल मैच 10 ओवर का होगा। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को 30 हजार रुपये सहित ट्रॉफी और उपविजेता को 15 हजार सहित ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वॉलीबाल के प्रथम विजेता टीम को 15 हजार रुपये सहित ट्रॉफी और उपविजेता को 7 हजार रुपये सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ दी सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट वॉलीबाल खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रेमियो को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 1,500 रुपये प्रवेश शुल्क और वाॅलीबाल के लिए प्रवेश शुल्क 1,000 रुपये देना होगा। उन्होंने किन्नौर जिले के सभी खेल प्रेमियों से निवेदन किया है कि इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें और प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed