फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket competition starts in the coat of Baihana Panchayat

Rampur Bushahar News: कोट ने रोपड़ी को हराकर जीता मुकाबला

Thu, 30 Jan 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बैहना पंचायत के कोट में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी विकास खंड की बैहना पंचायत के कोट गांव के लांकड़ा वीर स्टेडियम में वीरवार से पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. यशपाल पुरोहित ने किया। मुख्यातिथि यशपाल ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे क्लब कोट के साथ अपने संबंधों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सभी युवाओं से चिट्टे और अन्य सभी नशों से दूर रहने का आह्वान किया। वीरवार को प्रतियोगिता का पहला मैच कोट-11 और रोपडी-11 के बीच खेला गया, जिसमें रोपड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित आठ ओवर में 90 रन का लक्ष्य रखा। कोट की टीम के खिलाड़ियों ने यह लक्ष्य मात्र सात ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ दी मैच रहे शिव राम ने लगातर आठ छक्के मारकर 64 रन बनाए। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान हीरा देवी, देवता लांकड़ा वीर के गुर विशाल भूषण, राहुल, बैहना पंचायत उप प्रधान सुलेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य सुख राम, क्रिकेट क्लब कोट के प्रधान शिव राम, सचिव सुखराम, चंद्रमोहन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed