{"_id":"666702c1b3ce276ca70ea2b6","slug":"cricket-competition-rampur-bushahr-teams-from-across-the-state-participated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117150-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ब्लैक बॉयज के सिर सजा क्रिकेट खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ब्लैक बॉयज के सिर सजा क्रिकेट खिताब
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमों ने दिखाया दमखम, मुख्यातिथि ने विजेता टीम को दो लाख नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा, बॉबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और हर्ष चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा पर ब्लैक बॉयज ने अपना कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी। इस स्पर्धा में किन्नौर, मंडी, कुल्लू और शिमला जिले की टीमों ने दमखम दिखाया। डीजे नेशन की ओर से पाटबंगला मैदान में ओपन स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला ब्लैक बॉयज रामपुर और ट्रक लवर मतियाना के मध्य खेला गया। मतियाना टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 75 रन बनाए। अभिषेक और विशाल ने शानदार शुरुआत अपनी टीम को दी। अनिल ने ताबड़तोड़ 25 रन बनाए। वहीं, ब्लैक बॉयज टीम की ओर से हर्ष कायथ और करन जिश्टू सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे। हर्ष कायथ ने पहले ही ओवर में शानदार छक्कों की मदद से 20 रन बटोरे। बॉबी मेहता ने छठे ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े और चौके के साथ मैच खत्म किया और टीम को विजय दिलाई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने विजेता टीम को दो लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को एक लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उन्होंने डीजे नेशन की प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। प्रतियोगिता में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने पर बॉबी मेहता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हर्ष कायथ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अक्षय सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मितुल सर्वश्रेष्ठ विकट कीपर और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक दयाल सिंह कायथ को चुना गया। समापन समारोह में हिमाचली लोकगायक संतोष तोशी और एसी भारद्वाज ने दर्शकों को खूब नचाया। देर शाम तक डीजे की धुनों पर विजेता टीम के खिलाड़ी और दर्शक झूमते रहे। डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर ने कहा कि नशामुक्त समाज निर्माण के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है।