फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   creminaation

सांगला में एक साथ जली चार चिताएं, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Sat, 05 Sep 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर खरोगला के पास बोलेरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से काल का ग्रास बने चारों युवाओं के शव शनिवार को एक साथ जले। चारों युवकों को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। हादसे में मरने वाले सभी युवाओं की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिकनिक मनाकर रक्षम से सांगला लौट रहे चारों युवाओं को क्या मालूम था कि खरोगला के पास मौत उनका इंतजार कर रही है। रक्षम से सांगला की ओर खरोगला में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 180 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सात युवकों में से चार की मौत हो गई जबकि गहरी खाई में कार गिरने के बावजूद एक घायल अंकित (19) ने बहादुरी का परिचय देते हुए वाहन दुर्घटना में अपना फोन खोने के बाद दूसरे युवक के फोन से उसने अपने परिजनों से संपर्क किया और बताया कि उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसके बाद ही सांगला के स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की मदद से सभी को नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही इकलौते चिराग सिकंदर नेगी के घर पर उसकी मां आशा नेगी, दादी रत्नगंगा नेगी, बहनें जूही, रोजी और चाचा-चाची को जैसे ही उनके बेटे की मौत की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। वहीं, तीनों अन्य युवकों के परिजन भी इस हादसे के जख्मों को सहने में बेबस नजर आ रहे हैं। सभी परिवारों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके लाडले अब नहीं आएंगे। हादसे के तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देकर रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही शनिवार को समूची सांगला वैली में मातम पसर गया। एक ही क्षेत्र से संबंध रखने वाले चार युवकों की चिंताएं एकसाथ जलीं। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि तीनों युवक खतरे से बाहर हैं और जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed