फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crash barriar damage in rohru

Rampur Bushahar News: सड़कों के किनारे लगे क्रैश बैरियर तोड़ रहे मलबा फैंकने वाले

Tue, 10 Jan 2023 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
crash barriar damage in rohru
भवन निर्माण का मलवा गिराने से क्षतिग्रस्त क्रश बैरियर - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। शिमला-रोहडू़ मुख्य मार्ग पर क्रैश बैरियर तोड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी हादसों को रोकने की कोशिशें विफल होती दिख रही हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक क्रैश बैरियर निर्माण कार्य में जुटे लोग और सड़क के मलबे को साफ करने वाले ठेकेदार इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। वहीं विभाग भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में हादसों को रोकने और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए क्रैश बैरियर लगाए जाते हैं। इसको देखते हुए मुख्य सड़क पर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। हाल ही में सामने आया है कि रोहडू़ और जुब्बल लोक निर्माण विभाग मंडल के तहत सड़क के किनारे दर्जनों स्थानों पर लोगों ने मलबा फेंककर क्रैश बैरियर तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि विभाग के अधिकारी इसको अनदेखा कर रहे हैं। वहीं चिड़गांव मुख्य सड़क पर भवन निर्माण के दौरान क्रैश बैरियर को नुकसान पहुंचाया गया है। कई जगह पर लोक निर्माण विभाग की पक्की सड़क को भी नुकसान पहुंचाया गया है। अब इसकी मरम्मत न तो विभाग करवा रहा है और नहीं ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर एक साल पहले कुछ लोगों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस भी जारी किए थे। इसके बावजूद न ही लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में क्रैश बैरियर टूटे होने से अनियंत्रित होने वाले वाहनों को रोकने में किसी तरह की मदद नहीं मिलेगी। इससे कई जिंदगियां दांव पर लग गई हैं।

इनसेट
क्रैश बैरियर को तोड़ने के लिए जिम्मेवार लोगों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। लोगों को क्रैश बैरियर की मरम्मत के लिए समय दिया गया है। अगर समय पर मरम्मत नहीं की गई तो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पवन कुमार गर्ग, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed