{"_id":"6ab3d4ffb1818cfbf1089064","slug":"crackdown-on-monkeys-in-rampur-monkey-catching-drive-launched-in-the-wards-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170528-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर शहर में शुरू हुआ बंदरों को पकड़ने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर शहर में शुरू हुआ बंदरों को पकड़ने का अभियान
विज्ञापन
रामपुर में बंदरों पर शिकंजा, वार्डों में शुरू हुआ बंदर पकड़ने का अभियान
. वन विभाग और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई, लोगों को मिलेगी राहत
. पकड़े गए बंदरों की टूटीकंडी में होगी नसबंदी : करण शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर में बुधवार से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया। वन विभाग रामपुर और नगर परिषद रामपुर बुशहर की संयुक्त टीम ने अभियान की शुरुआत की, जो शहर के सभी नौ वार्डों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत पकड़े जाने वाले बंदरों को वन विभाग की निगरानी में वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर टूटीकंडी भेजा जाएगा। वहां उनकी नसबंदी की जाएगी। शहर में लंबे समय से बंदरों की बढ़ती संख्या और आबादी वाले क्षेत्रों में उनके पहुंचने से लोग परेशान हैं। कई जगह बंदरों के झुंड घरों और बाजारों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में वन विभाग और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वन विभाग की टीम के साथ नगर परिषद के कर्मचारी भी सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अभियान के दौरान टीमों का सहयोग करने की अपील की है। नगर परिषद और वन विभाग ने लोगों से बंदरों को खाना न खिलाने, खुले में खाद्य सामग्री और कचरा न फेंकने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार आबादी वाले क्षेत्रों में आसानी से भोजन उपलब्ध होने से बंदर इन स्थानों की ओर आकर्षित होते हैं। लोगों से बंदरों को उकसाने, उनके करीब जाने और उन्हें छेड़ने से बचने का भी आग्रह किया गया है। अभियान के साथ लोगों की जागरूकता और सहयोग को भी बंदरों की समस्या से निपटने के लिए अहम माना जा रहा है। नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि शहर में बढ़ती बंदरों की संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार से परेशान लोगों को राहत देने के लिए बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया। वन विभाग रामपुर और नगर परिषद रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में अभियान शुरू किया गया। यह अभियान नगर परिषद के सभी नौ वार्डों में चलाया जाएगा।