{"_id":"63e28dfd0553f2584326a08d","slug":"cps-brakta-visited-brasali-village-kotkhai-rampur-hp-news-c-19-1-53093-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीपीएस मोहन लाल बागवानी परियाेजनाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीपीएस मोहन लाल बागवानी परियाेजनाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
रोहडू़। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने मंगलवार को बागवानी विकास के लिए चल रही विश्व बैंक की पोषित परियोजनाओं का जायजा लिया। ब्रासली गांव में 58 लाख और सीमा के रंटाड़ी गांव में 1़13 करोड़ रुपये की राशि से दोनों परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। ब्राक्टा ने बताया वर्ष 2016 से यह परियोजनाएं चल रही है।
पूर्व भाजपा सरकार ने इसकी अनदेखी की। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इन परियोजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। हिमाचल सरकार खेतों और बगीचों में पहुंचकर बागवानी में काम कर रहे विकास समूहों का जायजा लेकर अधिकारियों को उचित आदेश जारी किए जाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव ने टीम लीडर डाॅ़ प्रबल ठाकुर को आदेश दिए कि बागवानी परियोजना के सभी कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री और मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि अधिकारी कार्यालय छोड़ कर बागवानों के बगीचों में पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम रोहडू़ सनी शर्मा और डीएसपी चमन लाल, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस मंडल रोहडू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, युवा कांग्रेस रोहडू़ के अध्यक्ष बलदेव, ब्रासली समूह के प्रधान भगत सिंह ठाकुर्, बागवानी विभाग से डाॅ़ प्रबल ठाकुर, टीम लीडर विश्व बैंक पोषित परियोजना हिमाचल डाॅ़ संजय चौहान, विषय विशेषज्ञ उद्यान मौजूद रहे।