{"_id":"6257176cc7726877bf23417c","slug":"couple-died-in-car-accident-in-munish-jogni-road-rampur-hp-news-sml4056239169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिश-जोगणी मार्ग पर कार खाई में गिरी, दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिश-जोगणी मार्ग पर कार खाई में गिरी, दंपती की मौत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर मुनिश पंचायत में बुधवार दोपहर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दंपती की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब दंपती मुनिश से जोगणी की ओर जा रहा था। इसी बीच मुनिश पंचायत में एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी गहरी खाई में गिरी। हादसे में दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है जब दंपती जोगणी की ओर जा रहे थे। इसी बीच मुनिश पंचायत में एक तीखे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जहां यह कार हादसाग्रस्त हुई वहां पत्थर ही पत्थर थे। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर चोटों के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास की पंचायतों से लोग मौके की ओर दौड़े।
इसके साथ ही लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। हादसे में सुरेश कुमार (55) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव मुनिश, तहसील रामपुर, जिला शिमला और उनकी पत्नी गुड्डी (50) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवठी पीएचसी पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि कार हादसे में दंपती की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।