फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Councilor seeks details on tenders and development works; rain shelter project stalled

Rampur Bushahar News: पार्षद ने टेंडर व विकास कार्यों का ब्योरा मांगा, रेन शेल्टर का काम अटका

Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर मांगी गई जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-तीन के पार्षद सुजय अग्रवाल ने सितंबर 2025 से जुलाई 2026 तक हुए सभी टेंडर, कोटेशन, विकास कार्यों और खरीद का पूरा ब्योरा मांगा है। उन्होंने यह जानकारी जनता के धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मांगी है। जानकारी उपलब्ध न होने पर उन्होंने प्रशासन को दोबारा स्मरण पत्र भेजा है। इसकी एक प्रति शहरी विकास विभाग के निदेशक को भी भेजी गई है। अग्रवाल ने टेंडर की संख्या, कार्यों की अनुमानित व निविदा राशि, स्वीकृत एवं पूर्ण कार्य, खर्च और खरीदी गई सामग्री का विवरण मांगा है। उन्होंने दर, सप्लायर, वर्क ऑर्डर, परचेज ऑर्डर और बिलों की जानकारी भी मांगी है। चिरगांव बाईपास रोड पर नव निर्मित शौचालयों के ऊपर प्रस्तावित रेन शेल्टर का काम भी सवालों के घेरे में है। सुजय अग्रवाल के अनुसार, इसका टेंडर नवंबर 2025 में हो चुका है। करीब दस माह बीतने के बाद भी इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। नगर परिषद की बैठक में एक सप्ताह में काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, 45 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। सुजय अग्रवाल ने नगर परिषद प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर मांगी गई जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने रेन शेल्टर का निर्माण भी तुरंत शुरू करने को कहा है। अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने पर वह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article