फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Corporation sitting panting halfway, passengers upset

Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफ रही निगम की बसें, यात्री परेशान

Thu, 22 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में न टायर न जरूरी पुर्जे, कई ग्रामीण रूट प्रभावित, लोग परेशान
विज्ञापन

हादसों के बाद भी नींद से नहीं जाग रही सरकार और परिवहन विभाग : कौल सिंह नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने कहा कि रामपुर उपमंडल में 5 महीनों में हुए दो बस हादसों के बाद भी प्रदेश सरकार और परिवहन निगम गहरी नींद में सोया हुआ है। बसों के जगह-जगह खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे कई ग्रामीण रूट प्रभावित हो रहे हैं। वीरवार को भी खड़ाहण में निगम की बस खराब हो गई। उन्होंने कहा कि रामपुर सरकारी बस डिपो के हालात बदतर हो गए हैं। डिपो वर्कशॉप में बसों की मरम्मत के लिए न टायर हैं और न ही अन्य जरूरी पुर्जे उपलब्ध हैं। सरकार की नाकामियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और दैनिक कार्यों के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खटारा बसों को रूटों पर भेजकर हादसों को न्योता दिया जा रहा है और लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। उन्होंने हाल ही में नोगवैली के सनेई सड़क मार्ग पर हुए बस हादसे की जवाबदेही तय करने की मांग की। कहा कि रामपुर-ननखड़ी क्षेत्र में करीब 5 महीनों में दो बस हादसे पेश आ चुके हैं, जिसमें कई परिवारों ने अपनों को खोया है, लेकिन सरकार और विभाग अभी भी बदहाल परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में कड़े कदम उठाने में विफल साबित हुआ है। उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग से मांग की है कि जीरो वैल्यू बसों को रूटों पर न भेजा जाए। साथ ही बस वर्कशॉप में बसों के लिए टायर और पुर्जे जल्द उपलब्ध करवाए जाएं और रामपुर डिपो को नई बसें भेजी जाएं। चेताया यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन के रूप में सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article