फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Corporation buses are gasping midway, the condition of Nankhari roads is also pathetic.

Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफ रहीं निगम की बसें, ननखड़ी की सड़कों की हालत भी दयनीय

Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses are gasping midway, the condition of Nankhari roads is also pathetic.
रामपुर-बाघी रूट पर चलने वाली निगम की बस हांफी, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ी दिक्कते
खस्ताहाल सड़कों पर सेब सीजन में बागवानों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां
विज्ञापन

रामपुर-बाघी रूट पर जा रही बस वीरवार को गड़ोली कैंची के पास हुई खराब
स्कूली बच्चों और यात्रियों का सफर राम भरोसे

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बसों का बार-बार बीच रास्ते में हांफ जाना अब आम बात हो गई है। वीरवार को निगम की बसों की बदहाल स्थिति एक बार फिर उजागर हुई है। रामपुर से बाघी रूट पर जा रही पथ परिवहन निगम की बस गड़ोली कैंची के समीप अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में ही बंद हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों और स्कूली बच्चों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की है कि रामपुर डिपो की सभी बसों की नियमित तकनीकी जांच कराई जाए और लंबे समय से जर्जर हालत में संचालित हो रही बसों को शीघ्र बदला जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिल सके। कहा कि यदि बसों के रखरखाव पर समय रहते गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ने कहा कि वीरवार को निगम की रामपुर-बाघी रूट पर जा रही बस बीच सड़क पर आधे रास्ते में ही हांफ गई। बस में स्कूली बच्चे और अन्य लोग सफर कर रहे थे। यह बस उसी रूट होकर जा रही थी, जहां बुधवार शाम को एक दर्दनाक दुखद बस हादसा पेश आया था। कहा कि रामपुर डिपो की अधिकांश बसों की हालत दयनीय है। ऐसी खटारा बसों को रूट पर भेजना सीधे-सीधे यात्रियों की जान से खिलवाड़ है। समस्या को लेकर जून में रामपुर पथ परिवहन निगम डिपो के बाहर जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत खटारा बसों की स्थिति को लेकर सांकेतिक धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य अर्चना नंदोली ने कहा कि वीरवार को रामपुर-बाघी रूट पर जो बस भेजी गई, उसमें इंजन से धुआं निकलने लगा और बस आधे रास्ते में ही खराब हो गई। इस रूट में जितनी भी बस जा रही हैं, सभी बसों की हालत बहुत ही खस्ता है। 2023 में जो त्रासदी हुई थी, उसके पश्चात अभी तक ननखड़ी तहसील की सड़कों की हालत दयनीय है। जिन ठेकेदारों को ठेके दिए गए हैं, वह अभी तक भी इसमें अपना कार्य पूर्ण नहीं कर पाए हैं। कुछ दिनों पश्चात सेब का सीजन भी शुरू हो जाएगा और सड़कों की हालत ठीक न होने की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।

लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशाषी अभियंता अंकुश जमवाल ने कहा कि लोगों के गिफ्ट डीड नहीं देने के कारण सड़क चौड़ी करने के काम में रुकावट आ रही है। ऐसे में कैश बैरियर भी नहीं लग पा रहे हैं।

रामपुर-बाघी रूट पर चलने वाली निगम की बस हांफी, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ी दिक्कते

रामपुर-बाघी रूट पर चलने वाली निगम की बस हांफी, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ी दिक्कते

रामपुर-बाघी रूट पर चलने वाली निगम की बस हांफी, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ी दिक्कते

रामपुर-बाघी रूट पर चलने वाली निगम की बस हांफी, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ी दिक्कते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed