फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Corona vaccine vaccine should not be included in rumors

अफवाहों में न आकर लगवाएं कोरोना वैक्सीन का टीका

Wed, 10 Feb 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine vaccine should not be included in rumors
Corona vaccine vaccine should not be included in rumors
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के क्षेत्रीय चिकित्सालय में बुधवार को कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स, राजस्व विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों को टीके लगाए गए। पहला टीका उपायुक्त हेमराज बैरवा को लगाकर दूसरे चरण की शुरुआत की गई। वहीं, दूसरा टीका एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार और तीसरा तहसीलदार कल्पा विवेक नेगी ने लगवाया। ये सभी टीकाकरण के बाद स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने टीकाकरण के बाद बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आकर टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि जिले में द्वितीय चरण में 2400 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो एक माह के भीतर पूरा होगा। इनमें राजस्व विभाग के ऐसे अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जो अग्रणी पंक्ति में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा द्वितीय चरण में प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायतों में कार्यरत सचिवों का भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जिले में 1277 अग्रणी पंक्ति में कार्य कर रहे स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसे 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। टीका लगाने से कोई भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। बैरवा ने कहा कि टीकाकरण के तृृतीय चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंनेे उम्मीद जताई कि जिला टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि दूसरे चरण में 7 दिन के भीतर टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण में 1277 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था, जिसमें से 80 प्रतिशत को टीका लग चुका है। शेष 20 प्रतिशत को 12 फरवरी को भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और पूह में कोविड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed