{"_id":"5fdb881b8ebc3e3f61126881","slug":"corona-rampur-hp-news-sml354842723","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते कई माह से कोरोना के हॉटस्पॉट बने रामपुर उपमंडल में अब कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को उपमंडल में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले पेश आए। वीरवार को कुल 116 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि वीरवार को रामपुर के खनेरी अस्पताल में 18 और बीएमओ ननखड़ी के तहत 33 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमें एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। वहीं बीएमओ रामपुर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 65 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिनमें 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुलताज सिंह ने उपमंडल के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।