फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

कोरोना से दो की मौत, 90 लोग पॉजिटिव

Sat, 28 Nov 2020 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
corona
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। ऊपरी शिमला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बजाय लगातार बढ़ रही है। रामपुर में शनिवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक आनी निवासी 58 वर्षीय और मंडी जिले की 45 वर्षीय महिला निवासी बीहनी तहसील छतरी की खनेरी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। पॉजिटिव मामले में रूपी किन्नौर से एक, झाकड़ी से एक, जानी गांव किन्नौर से एक, छतरी मंडी से एक, लालसा से दो, ब्रौै से एक, कामरू किन्नौर से एक, खनेरी से दो, चूहाभाग से एक, वार्ड नंबर पांच रामपुर से एक, थैली चकटी से एक, दत्तनगर से एक, देवनगर से एक, देलठ से एक, बडागांव से एक, खरगा से एक, मशून से एक, डोबी से एक, निरथ से एक, नोगीधार डंसा से एक, ननखड़ी के सोलह गांव से 13 और गहन में एक जबकि रामपुर तहसील के 14 मामले सामने आए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर में 39 मामले आए हैं जिनमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं, किन्नौर जिले में शनिवार को कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोविड-19 के 117 सैंपल लिए गए, जिनमें से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 87 सैंपल निगेटिव आए हैं। पॉजिटिव आने वालों की आयु 17 से 82 वर्ष के बीच है। पॉजिटिव आने वालों में जेएसडब्लयू जल विद्युत परियोजना से 2, एक 60 वर्षीय महिला रिकांगपिओ से, पीएनबी कल्पा से एक, सामुदायिक अस्पताल भावानगर से एक चिकित्सा अधिकारी, ग्राम उरनी से एक महिला, एक डाइट से, एक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तेलंगी से 2, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से एक, चांगो से 5, पुलिस थाना भावानगर से 3, रिकांगपिओ से 2, कल्पा से एक, वीपीओ पूह से एक, भावानगर से दो लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अभी तक कोविड-19 के 12,906 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 11,972 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोविड पॉजिटिव के 811 मामले सामने आए हैं। इनमें से 652 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। 123 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed