{"_id":"5fc12a2c8ebc3e9be74e5225","slug":"corona-rampur-hp-news-sml352763184","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 34 और किन्नौर में 25 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 34 और किन्नौर में 25 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/रिकांगपिओ। रामपुर और किन्नौर में शुक्रवार को 59 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रामपुर में दो लोग खोपड़ी, एक डकोलढ़, चार होटल भगवती, दो पुराना बस अड्डा, एक मुख्य बाजार, खनेरी से तीन, निरसू से चार, खड़काग (झाकड़ी) से तीन, देउरी (आनी) से एक, ननखड़ी से छह, पोशना से एक, शलौटा (कुमारसैन) से एक, तकलेच से तीन और जगातखाना से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने मामलों की पुष्टि की है।
वहीं, किन्नौर जिले में कोविड-19 संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में 187 सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, गत दिवस आईजीएमसी भेजे गए 110 सैंपलों में से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में शुक्रवार को कुल 25 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 153 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं।
डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों की आयु 13 से 78 वर्ष के बीच है। इनमें 19 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। जिले में अभी तक कोविड-19 के 12,789 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 11,869 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 767 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 645 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 110 मामले सक्रिय हैं। जिले में 12 रोगियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना जांच दर 14.21 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर 84.9 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है।