फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

रामपुर में18, किन्नौर में निकले 46 कोरोना पॉजिटिव मामले

Fri, 06 Nov 2020 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ/रामपुर। किन्नौर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 46 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पटेल कंपनी के 28 कामगार शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग किन्नौर ने कोविड-19 के 271 सैंपल लिए, जिनमें 225 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और 46 की की पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव आने वालों की आयु 26 से 65 वर्ष के बीच है। इनमें 2 महिलाएं और 44 पुरुष शामिल हैं। बताया कि पॉजिटिव आने वालों में पटेल कंपनी के 28 कामगार, जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना से 4 व्यक्ति, पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ का एक जवान, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से एक होमगार्ड, रिकांगपिओ से ही एक अन्य व्यक्ति, आईटीबीपी कैंप छितकुल से एक जवान, एसबीआई सांगला से 2 कर्मी, पुलिस स्टेशन सांगला से एक जवान, पांगी से एक, सांगला गांव से एक, भावानगर से एक व्यक्ति और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया जिले में शुक्रवार को एक बार फिर से 46 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 के आज तक कुल 10966 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 10478 निगेटिव, जबकि 488 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव के179 मामले सक्रिय हैं जबकि, 302 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल में शुक्रवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 6 ननखड़ी, 3 सहकारी बैंक समिति रामपुर के कर्मचारी, 4 निरमंड से, एक कोटगढ़ से, 1 लूहरी से, एक निरसू से पॉजिटिव आया है। इनके अलावा दो अन्य पॉजिटिव आए हैं। प्रशासन ने सहकारी बैंक रामपुर, जलशक्ति विभाग दफ्तर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मझेवठी को आगामी आदेश तक सील कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम रामपुर ने बताया कि शुक्रवार को रामपुर में 18 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने दो स्कूल और एक सहकारी बैंक को आगामी आदेश तक बंद कर दिया है।

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से तीन लोगों को शिमला रेफर कर दिया गया है। बीएमओ डॉ. शनीश चौहान ने बताया कि शुक्रवार को सौ लोगों की सैंपलिंग की गई थी। वहीं, जुब्बल में भी छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से पांच को शिमला रेफर कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed