{"_id":"5fa402888ebc3e9bb5430e7c","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3506076148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 8 और किन्नौर में 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 8 और किन्नौर में 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव !
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। ऊपरी हिमाचल में कोविड-19 कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल सहित कुल्लू और किन्नौर जिले में संक्रमण लोगों को लगातार अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, लोग भी संक्रमण से बचाव को लेकर अभी भी सतर्कता नहीं बरत रहे। गौरतलब है कि रामपुर में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति रामपुर बाजार, एक दत्तनगर, 4 ननखड़ी और खनेरी में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उपमंडल में संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और रोजाना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग दिशा-निर्देश जारी कर रहा है, बावजूद इसके लोग संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। इसी का नतीजा है कि संक्रमण के मामलों में गिरावट आने की बजाय ये बढ़ते जा रहे हैं। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने बताया कि रामपुर में वीरवार को 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संक्रमण से निपटने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की।
वहीं, किन्नौर जिले में वीरवार को कोविड-19 के 2 मामले सामने आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि वीरवार को जिले में 45 सैंपल लिए गए, जिनमें से 43 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना संक्रमण के 155 मामले सक्रिय हैं, जबकि 280 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से जिले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।