{"_id":"5fa16b808ebc3e9b9d11898b","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3504186200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी उपमंडल में कोरोना के 16 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी उपमंडल में कोरोना के 16 मामले
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कोरोना को रोकने के लिए सरकार के जो भी प्रयास किए जा रहे, वे ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं नजर नहीं आ रहे। आजकल शादियों का खूब दौर चला हुआ है। बाहर से भी अब लोग ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मिल रहे हैं। ऐसे में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही मास्क लगाए जा रहे हैं। कोरोना को लोग खुली दावत दे रहे हैं, हालांकि कस्बों में लोग पुलिस के चालान के डर से मास्क लगा लेते हैं, लेकिन पुलिस के नियंत्रण क्षेत्रों से बाहर निकलते ही लोग बेखौफ हो जाते हैं, जो कोरोना को खुलेआम दावत देने जैसा है।
मंगलवार को आनी में एक साथ चार और निरमंड में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। आनी उपमंडल में एक साथ 16 लोगों के संक्रमित होने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार जबसे शादी विवाह का दौर चला है, तबसे लगातार उन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं, जो भविष्य के लिए भी खतरा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आनी के थबोली, दलाश, डुगाशिगान, नित्थर और निरमंड से कोरोना के पॉजिटिव मामले आए हैं। स्वास्थ्य महकमे की ओर से चेताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो आने वाले समय में महामारी विकराल रूप धारण कर सकती है।
बीएमओ निरमंड डॉ. अनुपमा का कहना है कि बीते दो दिन में यहां 20 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब निरमंड में 56 जबकि आनी में कोरोना के 11 एक्टिव केस हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना की कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती, तब तक सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि विवाह और अन्य समारोहों में कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करें।