{"_id":"5f9d656a8ebc3e9ba75ca2c9","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3500950155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश में कोरोना के सामने आए 3 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश में कोरोना के सामने आए 3 मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में शनिवार को कोविड-19 के तीन मामले सामने आए हैं। दलाश अस्पताल प्रभारी डॉ. मुरारी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कुल 44 सैंपल लिए गए थे। इनमें 41 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 3 की पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि तीनों संक्रमित दलाश बाजार में कारोबारी हैं। तीनों कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि तीनों की दुकानें आगामी आदेशों तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इनके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। प्रशासन ने हिदायत दी है कि इनके प्राथमिक संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। दलाश पंचायत प्रधान मोहर सिंह का कहना है कि दलाश में तीन कोरोना के मामले सामने आने के बाद दलाश बाजार को सैनिटाइज कर दिया गया है।