{"_id":"5f9c095f8ebc3e9bd17d966d","slug":"corona-rampur-hp-news-sml349972527","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू उपमंडल में आए सात नए कोरोना पोजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू उपमंडल में आए सात नए कोरोना पोजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। उपमंडल में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार रात क्षेत्र में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। उनमें तीन सरस्वतीनगर (जुब्बल), एक बराड़ा गांव (रोहड़ू), दो जलवाड़ी गांव (रोहड़ू), जबकि एक व्यक्ति गौंसारी (चिड़गांव) में कोरोना पॉजिटिव आया है। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों में से एक को रोहड़ू कोविड केयर सेंटर से डीडीयू शिमला रेफर कर दिया गया है। तीन व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में दाखिल किया गया है जबकि, तीन संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया है।
एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि वीरवार रात को आई टेस्ट रिपोर्ट में सात नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। कहा कि बिना ट्रेवल हिस्ट्री के लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं जो चिंता का विषय है। ऐसे में सभी लोगों को स्वयं ही अपना बचाव करना होगा। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।