फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

मंडारली में एक और गिल्टाड़ी में दो कोरोना पॉजिटिव

Thu, 17 Sep 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल में कोरेना के मामलों का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वीरवार को मंडारली गांव निवासी एक व्यक्ति कोराना पॉजिटिव निकला है। इसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे डीडीयू अस्पताल शिमला रेफर कर दिया गया है। वहीं, गिल्टाड़ी गांव की दो महिलाएं शिमला में कोरोना पॉजिटिव निकली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंडारली गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति सांस की तकलीफ होने पर बुधवार शाम को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचा। व्यक्ति को सांस लेने में काफी अधिक दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में उसका कोविड टेस्ट किया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य कर्मियों ने एहतियात बरतते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद हालत अधिक खराब होने के चलते उसे डीडीयू अस्पताल शिमला रेफर कर दिया गया है। वहीं, पॉजिटिव व्यक्ति के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। दूसरी ओर उपमंडल के तहत गिल्टाड़ी गांव की दो महिलाएं इलाज करवाने के लिए 12 सितंबर को शिमला गई थीं। यहां इन दोनों के कोविड टेस्ट हुए। बुधवार शाम को आई रिपोर्ट में दोनों महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनका कोविड केयर सेंटर मशोबरा में इलाज किया जा रहा है। एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। बिना किसी ट्रेवल हिस्ट्री के लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऐसा संक्रमण समुदाय में फैलने के कारण होता है। इसलिए सभी लोगों को स्वयं एहतियात बरतने की जरूरत है। संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से जो भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उसका पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed