फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

आईटीबीपी के दो जवान और बीआरओ के दस मजदूर कोरोना पॉजिटिव

Thu, 10 Sep 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ 12 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों में आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी के दो जवान और सीमा सड़क संगठन के दस मजदूर शामिल हैं। वीरवार को जिले से कुल 152 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए।
विज्ञापन

सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि करीब पांच दिन पहले आईटीबीपी की जंगी स्थित 17वीं बटालियन में उत्तराखंड से दो जवान पहुंचे थे। वहीं, पोवारी में भी सीमा सड़क संगठन के 10 मजदूर आए हैं, जो पांच रोज पहले चंडीगढ़ से बीआरओ के वाहन से पोवारी पहुंचे थे। जवानों को आईटीबीपी कैंप, जबकि मजदूरों को जंगी की रेता खान में क्वारंटीन किया गया था। आठ सितंबर को इनके सैंपल लेकर रिपोर्ट के लिए शिमला भेजे गए थे। वीरवार को इन 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं और इनका उपचार चल रहा है। ये सभी 28 से 54 वर्ष की आयु सीमा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि जिले से वीरवार को कोरोना जांच के लिए 152 सैंपल भेजे गए हैं। नमज्ञा से 110, पूह से 40 और लिप्पा से 2 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। जिले में 116 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। 12 नए केस आने के बाद जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 42 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed