फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

पूह के रेता खान में चार मजदूर कोरना पॉजिटिव

Sat, 22 Aug 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिले के पूह खंड के रेता खान क्षेत्र में चार मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अब तक 4,335 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 73 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 47 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिले में 26 मामले एक्टिव हैं। वहीं, जिले में 749 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि सेब सीजन के मद्देनजर जिले में बाहर से मजदूर पहुंच रहे हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न संस्थागत सेंटरों में क्वारंटीन किया गया है। बीते दिनों जिले से 143 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से 20 मामले पेंडिंग थे। इसमें से रेता खान एरिया में चार मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन की ट्रेवल हिस्ट्री चेमपरन बिहार और एक की चंडीगढ़ बताई जा रही है। इन सभी संक्रमितों को रेता खान मूरंग से शिफ्ट कर कोविड केयर सेंटर सराय भवन रिकांगपिओ में शिफ्ट किया गया है। अभी रेता खान में 94 मजदूर हैं, जिनके सात दिन पूरे होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके सैंपल लेकर आईजीएमसी शिमला भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि कोविड-19 के दौर में लोगों को स्वयं ही अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने लोगों से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ खानपान पर भी ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed