{"_id":"5efcb5d68ebc3e42c835615a","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3371722187","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले के पंचायत प्रधानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले के पंचायत प्रधानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के कल्पा खंड के विभिन्न पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों ने एसडीएम कल्पा को बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को किन्नौर में अति आवश्यक काम न होने पर प्रवेश करने से रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। जिला किन्नौर भी इस महामारी से अछूता नहीं रहा है, फिर भी जिला किन्नौर प्रशासन की ओर से बिना किसी जरूरत बाहरी राज्यों के लोगों को जिला किन्नौर में आने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी प्रधानों ने डीसी को बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर बिना जरूरी काम किन्नौर आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने पंचायत प्रधानों की इस मांग पर गौर नहीं किया। जिला किन्नौर में प्रदेश सरकार और प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन की भी उचित व्यवस्था नहीं की है। वे मांग करते हैं कि जब तक जिले में संस्थागत क्वारंटीन की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को बिना अति आवश्यक कार्य न पड़ने तक किन्नौर आने की अनुमति न दी जाए। स्थानीय पंचायत प्रधानों के दिए गए सुझावों पर ठोस कदम नहीं उठाएगा तो सभी पंचायत प्रधान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।