फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

कोरोना के खौफ से ग्रामीणों ने बेई में बैठाया पहरा

Tue, 30 Jun 2020 08:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिले के भावानगर पुलिस थाने में चार पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भावावैली के ग्रामीण सजग हो गए हैं। ग्राम पंचायत काफनू, कटगांव और यांगपा के प्रतिनिधियों ने भावावैली के विभिन्न गांवों में आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए बेई में निगरानी केंद्र स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भावानगर मुख्यालय होने के कारण यहां भावावैली के विभिन्न 14 गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में भावानगर में चार पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोग सहमे हुए हैं। निगरानी केंद्र में भावावैली से बाहर जा रहे और यहां पहुंचने वाले लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। लोगों से यह भी पूछा जा रहा है कि वह कहां जा रहे हैं और कहां से आ रहे हैं? काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी, कटगांव पंचायत प्रधान पदम चारस और यांगपा पंचायत प्रधान नरेंद्र नेगी ने कहा कि वैली की तीनों पंचायतों ने भावानगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते बेई में निगरानी केंद्र स्थापित किया है। भावावैली के कंडे में कोरोना वायरस का खतरा टलने तक किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भावावैली कंडे का मुलिंग, कारा, पाशा और बलदार कई लोगों का पसंदीदा पर्यटनस्थल है। ऐसे में कई लोग प्राकृतिक सौंदर्य निहारने वहां कोरोना काल में भी गुपचुप तरीके से पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट टलने तक भावा कंडे में किसी ने भी प्रवेश किया तो उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। वह व्यक्ति चाहे भावावैली के किसी गांव का ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed