फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर 24 मामले दर्ज, 58 लोग हुए गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 06:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। जनजातीय जिला किन्नौर में भी पुलिस प्रशासन लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस रहा है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, अब बिना मास्क घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भी पुलिस ने सचेत कर मास्क पहनने के सख्त निर्देश दिए हैं। किन्नौर जिला पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि जिले में अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, जो व्यक्ति बिना मास्क पहने बाजार या अन्य स्थानों में पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 24 मामले दर्ज किए गए हैं और 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार तक किन्नौर में 10 गाड़ियों को कर्फ्यू के दौरान कानून का पालन ठीक ढंग से न करने और बिना अनुमति सड़कों पर वाहन दौड़ाने पर जब्त किए गए हैं। इसी तरह से जिले में 281 गाड़ियों का पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर चालान किए गए हैं। सभी लोगों को बाजार में सामान खरीदते समय सामाजिक दूरी बनाना आवश्यक होगा। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि 65 साल से ऊपर के लोगों और 5 साल से नीचे की उम्र वाले बच्चों को घरों में रहने दें और बाजारों में नहीं आना चाहिए। इस आयु वर्ग के लोग वायरस की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। राणा ने चोरा पुलिस बैरियर को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी गाड़ी बाहर से आती है उसे सैनिटाइज करके ही जिले में प्रवेश करने दिया जाए। साथ ही सवारियों की थर्मल स्कैनिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी वाहनों और सवारियों का चोरा पुलिस बैरियर पर एंट्री करना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद इन सवारियों की लिस्ट बनाकर संबंधित पुलिस थाना और स्वास्थ्य विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले के लोगों से संयम बनाए रखने और वायरस की चपेट में आने से बचाव के लिए घर पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed