{"_id":"5e74eed88ebc3e769c722405","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3281882188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के एहतियातन प्रशासन ने विभिन्न होटल, ढाबों और मीट दुकानों पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के एहतियातन प्रशासन ने विभिन्न होटल, ढाबों और मीट दुकानों पर दी दबिश
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से निपटने के लिए एहतियातन शुक्रवार को उपायुक्त गोपाल चंद के निर्देशानुसार गठित टीम ने रिकांगपिओ में औचक निरीक्षण किया। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित दल ने सब्जी की दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों, फास्ट फूड और मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।
एसडीएम ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल, ढाबा और फास्ट फूड शॉप के मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए हैंडवॉश का प्रबंध सुनिश्चित करें। इस दौरान रेट लिस्ट की भी जांच की गई और दुकानदारों को अधिक दाम न वसूलने की चेतावनी दी गई। अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। होटल और ढाबा मालिकों को घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल न करने को भी कहा गया। वहीं रिकांगपिओ बाजार स्थित वर्षाशालिका का भी सैनिटाइजेशन किया गया। इसके अतिरिक्त आईटीबीपी रोड और मुख्य बाजार की नालियों में बलीचिंग पाउडर डाल कर साफ किया। पथ परिवहन निगम भी बसों की सैनिटाइजेशन कर रहा है।
इस मौके पर खाद्य निरीक्षक दिनेश शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।