Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona karambeer

कोरोना योद्धाओं को दो माह से नहीं मिला वेतन

Wed, 26 Aug 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। विश्वव्यापी कोरोना महामारी ने देश-दुनिया में अपना कोहराम मचाया हुआ है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कोरोना योद्धा कई कार्यों में एकजुटता से कोरोना को हराने में लगे हुए हैं। बावजूद इसके किन्नौर जिले में कोरोना से लड़ रहे होमगार्ड के जवानों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। इन योद्धाओं की तैनाती तो कर दी गई, लेकिन इनका वेतन देना सरकार भूल गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनजातीय जिले की विकट परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे 50 गृहरक्षकों को पिछले दो माह से वेतन की अदायगी नहीं हो पाई है। गृहरक्षा विभाग कार्यालय रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक एक जुलाई से अपनी ड्यूटियों पर तैनात 25 जवानों के एक समूह और 28 जुलाई से 25 जवानों का दूसरा समूह रिकांगपिओ, भावानगर, पूह, स्पीलो, मूरंग, सांगला, टापरी, कड़छम चौलिंग, निगुलसरी, चौरा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा है। लेकिन, दिन-रात तैनात इन जवानों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। महंगाई के दौर में इन जवानों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर प्रताप नेगी, प्रदेश सचिव कुलवंत नेगी, हीरचंद्र नेगी, विक्रांत नेगी, दयाल सिंह नेगी, वेदप्रकाश नेगी, भरत लाल नेगी, प्रशांत सिंह नेगी, श्यामानंद नेगी सहित जिले के अन्य लोगों ने कहा कि कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे जवानों को जल्द वेतन दिया जाना चाहिए। इसके बारे में एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले होमगार्ड जवानों के वेतन का मामला विचाराधीन है। पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में पत्राचार के माध्यम से सूचित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इन जवानों को वेतन की अदायगी होगी। गृहरक्षा कमांडेंट सुरेश कुमार चौहान ने बताया कि रूटीन ड्यूटी देने वाले जवानों को समय पर वेतन मिल रहा है, लेकिन कोविड ड्यूटी में तैनात 50 जवानों को बजट की कमी के चलते वेतन नहीं मिल पाया है। जल्द पुलिस विभाग इसको लेकर उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed