Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two volunteers from Seema College selected for the National Adventure Camp

Rampur Bushahar News: सीमा महाविद्यालय के दो स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप के लिए चयन

Wed, 11 Nov 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
11 से 20 नवंबर तक हाटकोटी में लगेगा कैंप, हिमाचल प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दो स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर कैंप के लिए हुआ है। महाविद्यालय की स्वयंसेविका अंजलि और स्वयंसेवक विनय 11 से 20 नवंबर तक हाटकोटी में लगने वाले कैंप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कैंप के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश से केवल 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिनमें सीमा महाविद्यालय के दो स्वयंसेवक भी शामिल हैं। यह उपलब्धि महाविद्यालय और एनएसएस इकाई के लिए गर्व का विषय है। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस कैंप का संचालन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान की ओर से किया जा रहा है। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला, प्रो. संधीरा और प्रो. भूपेंद्र ने दोनों स्वयंसेवकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article