{"_id":"5f5d00b88ebc3e6df25cbe3a","slug":"corona-free-rampur-hp-news-sml3449044161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर का यांगपा-1 गांव कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर का यांगपा-1 गांव कोरोना मुक्त
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिले का यांगपा-1 गांव कोरोना मुक्त हो गया है। यांगपा-1 गांव के लोगों के लिए करीब एक माह बाद राहत की खबर आई है। यांगपा-1 में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। गौरतलब है कि 10 अगस्त को यांगपा-1 में दिल्ली से अपने घर पहुंचे दंपती कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद दंपती के प्राथमिक संपर्क में आने से कई लोग संक्रमित हो गए थे। एसडीएम मनमोहन सिंह ने आदेश जारी कर यांगपा-1 को शनिवार को डी-कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इससे यांगपा-1 के लोगों ने राहत की सांस ली है। गांव में एक के बाद एक कोरोना के मामले पेश आ रहे थे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यांगपा-1 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं।
कोविड-19 निगरानी अधिकारी डॉ. कवि राज नेगी ने बताया कि यांगपा-1 में पाए गए सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। यहां 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार से यांगपा-1 को डी-कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने कहा कि यांगपा-1 में सभी कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए हैं, जिसके बाद अब इसे डी-कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोग कोरोना से बचने के लिए अपने स्तर पर ही सावधानी बरतें।