फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona death

कोरोना से तीन लोगों की मौत, रामपुर में 33, किन्नौर में 46 नए मामले

Wed, 04 Nov 2020 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आईजीएमसी में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा रामपुर में 33 और किन्नौर जिले में कोरोना के 46 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के एक व्यक्ति की आईजीएमसी में कोरोना से मौत हुई है। उन्हें रिकांगपिओ से एक नवंबर को आईजीएमसी के लिए रेफर किया था। 95 वर्ष के बुजुर्ग की मंगलवार देर रात मौत हो गई। एक 62 वर्षीय मरीज की मौत भी कोरोना वायरस से हुई है। यह कोटखाई का रहने वाला था। मरीज को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या थी।
विज्ञापन

आईजीएमसी में देर शाम चौपाल की रहने वाली 45 वर्षीय महिला मरीज की भी मौत हुई। इसे कोरोना संदिग्ध वार्ड में 30 अक्तूबर को दाखिल किया था। मरीज का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। मरीज को हाइपरटेंशन और किडनी की बीमारी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर और किन्नौर जिले में इन दिनों कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है। रामपुर में एक बार फिर से 33 और किन्नौर में 46 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं।
खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी भेजे सैंपलों में से 9 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। रामपुर के ननखड़ी में एक, कोटगढ़ में दो, निरमंड में एक, सतलुज जल विद्युत निगम के 13 कर्मचारी, चूहाबाग में, झाकड़ी में दो, डकोलढ़ में एक, तकलेच में एक, लालसा में एक और एक जिला कुल्लू का निवासी है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर में 24 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी और सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की ताकि कोरोना अधिक न फैले।
किन्नौर जिले में कोविड-19 के 46 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 44 मामले जेएसडब्लयू छोलटू स्थित विद्युत परियोजना के कर्मचारी हैं। दो अन्य मामलों में एक काफनू गांव के निवासी और दूसरा 68 वर्षीय रिब्बा गांव के निवासी है।

किन्नौर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 294 सैंपल लिए थे। इनमें से 248 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 46 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव पुरुष हैं। इनकी आयु 20 से 68 वर्ष तक है। उन्होंने कहा कि जेएसब्लयू कंपनी से पॉजिटिव लोग पहले से ही कंटेनमेट जोन में थे। इन सभी लोगों को उरनी आईटीआई में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed