फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Conveyed the message of environmental conservation

Rampur Bushahar News: खत्रोट कैंची में 100 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खत्रोट कैंची में 100 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। घुंडा-भड़ैच पंचायत के सहयोग से खत्रोट कैंची के पास पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब 100 पौधे रोपे गए। अभियान का नेतृत्व पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने किया। युवा मंडल भड़ैच के प्रधान विकास शर्मा सहित युवा मंडल और महिला मंडल के सदस्यों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्थानीय लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। अतुल चौहान, गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद, शारदा देवी, मीरा शर्मा, शांशुभ शर्मा और शैविक शर्मा जैसे स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्य में सहयोग दिया। पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि पौधों की देखभाल और उनका संरक्षण भी सामूहिक जिम्मेदारी है। पंचायत भविष्य में भी ऐसे पौधारोपण और स्वच्छता अभियान जारी रखेगी। युवा और महिला मंडल के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed