{"_id":"6af84791b1f4a567cf0328a3","slug":"conveyed-a-message-of-cleanliness-by-creating-useful-products-from-scrap-rampur-hp-news-c-178-1-ram1012-174837-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कबाड़ से उपयोगी उत्पाद बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कबाड़ से उपयोगी उत्पाद बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
चार श्रेणियों में कचरा अलग रखने को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
नगर पंचायत चौपाल के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़’ और चार डस्टबिन के उपयोग को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में हुए शिविर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बेकार प्लास्टिक और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान सामुदायिक संगठनकर्ता किरण ठाकुर और सफाई पर्यवेक्षक विकास ने लोगों को गीले, सूखे, सेनिटरी और ई-वेस्ट को अलग-अलग रखने की जानकारी दी। उपाध्यक्ष ऊषा शर्मा और पार्षद सत्या मधाइक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता और कचरा अलग करने के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। नगर पंचायत ने चौपाल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।