{"_id":"677e7c02f1e065c468032e40","slug":"contractor-union-rohru-meeting-held-at-circuit-house-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-127949-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ट्रेजरी में फंसा करोड़ों का भुगतान, काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ट्रेजरी में फंसा करोड़ों का भुगतान, काम ठप
विज्ञापन
रोहडूसर्किट हाऊस के बाहर बैठक में सरकारी विभागों के ठेकेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। ट्रेजरी से पचास दिन से भुगतान न होने के कारण ठेकेदार परेशान हैं। ठेकेदारों का करोड़ों रुपये विभाग के पास फंस गया है। विभागों में चल रहे निर्माण के कार्य रुक गए हैं।
बुधवार को ठेकेदार यूनियन ने बैठक के दौरान फैसला लिया कि शीघ्र वे विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास अपनी समस्याओं को रखेंगे। बुधवार को ठेकेदार यूनियन रोहड़ू की बैठक प्रधान वीरेंद्र नेगी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। बैठक में उन्होंने मुद्दा रखा कि डब्ल्यू व एक्स फार्मी ठेकेदारों को मालिक पट्टा दोगुने दाम पर दे रहे हैं। इससे की काम करना मुश्किल हो गया है।
इसके अलावा ट्रेजरी में लगभग 50 दिनों से लंबित पड़ी पेमेंट का भुगतान नहीं हो रहा है। विभाग की ओर से टेंडर समय पर न भेजे जाने पर सभी ठेकेदारों ने रोष प्रकट किया है। यूनियन ने प्रस्ताव पारित किया कि यूनियन पहले स्थानीय विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिलेगी। उन्होंने कहा इससे विकास के काम तो ठप हो ही चुके हैं। ठेकेदारों को अपनी देनदारी चुकाना मुश्किल हो गई है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे इस मामले में जल्द सीएम से मिलेंगे। बैठक में उपप्रधान रोहित शर्मा, महासचिव हर्ष चौहान सचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष लकी ठाकुर, प्रेस सचिव आशीष शर्मा, रामेश्वर कंवर, रजनीश ठाकुर, सचिन नेगी, रॉकी चौहान, सुशील, जगदेव बुशेहरी, जय प्रकाश, जाफिर हुसैन, अमृत सिंह, सुरेंद्र नेगी, वीरेंद्र ठाकुर, दीपक माजटा , साहिल चौहान, विपिन कपटा, हुकुम शर्मा, रानी बिप्टू, नागेश रांटा, विनय सांजटा, सुशील चौहान, रवि रावत, शिव सिंह ठाकुर, राजेश कंशवान, सुरेश रैतका, राजू रेतका, पंकज फालटा, देवेंद्र रेटका, रमेश ठाकुर, अनिल शोंगी, लकी दत्ता, कुलदीप चौहान, तिलक राज शर्मा, अली मोहम्मद, विकुल नैंटा, किशोरी लाल, प्रवीण धारटा, हैप्पी कैलंटा, पंकज, राजेश छजवान आदि मौजूद रहे।