फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   construction work

12 करोड की लागत से पुरा होगा कोटखाई के विकास भवन का निर्माण कार्य

Wed, 10 Jul 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
construction work
नौ सालों से अधर में लटका कोटखाई के विकास भवन का निर्माण - फोटो : RAMPUR-HP
12 करोड़ से बनेगा कोटखाई का विकास भवन
विज्ञापन

नौ सालों से अधर में लटका निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा
मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने किया मौके का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल। लंबे समय से अधर में लटके विकास भवन कोटखाई के निर्माण कार्य के अब पूरा होने की उम्मीद बंधी है। विकास भवन के निर्माण में करीब बारह करोड़ खर्च होने हैं। इस भवन का निर्माण कार्य नौ सालों से अधर में लटका पड़ा था। बुधवार को क्षेत्र के विधायक एवं सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने मौके पर पहुंच विकास कार्य का जायजा लिया और निर्माण को पूरा करने की अवधि तय की।
छह मंजिला इस भवन में करीब पचास कमरे बन रहे हैं। भवन के भीतर एक छत के नीचे कई सरकारी कार्यालय लोगों की सुविधा के लिए खुलेंगे। भवन की सभी मंजिलों को लिफ्ट की सुविधा से जोड़ा जाना है। भवन के भीतर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा रहेगी। भवन के बनने से कोटखाई तहसील के लोगों को सरकारी काम के लिए अलग-अलग कार्यालय में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भवन की आधारशिला भी नरेंद्र बरागटा ने ही नौ साल पहले रखी थी।
विज्ञापन

फिर सरकार के बदलने के बाद इस भवन निर्माण का कार्य अधर में लटक गया। अब दोबारा भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद इस भवन के निर्माण को पूरा होने की उम्मीद बंधी है। शुक्रवार को नरेंद्र बरागटा ने मौके का दौरा करने के बाद अधिकारियों को तय समय में विकास भवन के निर्माण को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री से इस भवन का उद्घाटन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बरागटा ने जुब्बल-कोटखाई में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर लोनिवि के कोटखाई विश्राम गृह में बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों को विकास कार्य तय समय में पूरा करने व सेब सीजन के लिए सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष यशवीर जस्टा, जिला महासू भाजपा महामंत्री राविंद्र चौहान, एडीएम ठियोग एमडी शर्मा, एक्सईएन लोनिवि दिनेश गुप्ता, राकेश ठाकुर, एसडीओ अनिल चौहान, रविंश चंदेल, सुंदर मोहन शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी यशमानंद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed