{"_id":"6a8ad9d0a8ff68561a076bc2","slug":"construction-work-on-the-seripul-anurakshi-kareri-road-has-begun-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167870-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सड़क का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सड़क का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
उपमंडल रामपुर की सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सडक़ का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विकास की बात : विकल्प के तौर पर 12/20 घाटी के हजारों लोगों को लाभान्वित करेगी साढ़े पांच किलोमीटर सड़क
. सेरीपुल से बरकल भूस्खलन से प्रभावित सड़क से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
12/20 घाटी को जोड़ने वाली वैकल्पिक सेरीपुल-अनुराक्षी-करेरी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क 12/20 घाटी के हजारों लोगों को लाभान्वित करेगी और भूस्खलन प्रभावित सेरीपुल-बरकल सड़क से निजात दिलाएगी। तकलेच-सेरीपुल-दारनघाटी सड़क बीते कई वर्षों से भूस्खलन की चपेट में है। इस कारण लोक निर्माण विभाग ने लोगों की मांग पर वैकल्पिक मार्ग का खाका तैयार किया था। बजट मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अपर 12/20 घाटी के लोगों ने इस पहल पर खुशी जताई है। सेरीपुल से बरकल तक का क्षेत्र भारी बरसात में भूस्खलन से प्रभावित रहता है। इससे वाहनों की आवाजाही कई महीनों तक बाधित रहती है। किसानों-बागवानों और पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सेब सीजन में लाखों पेटियां मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें आती हैं। नई सड़क से समय और पैसे की बचत होगी और 12 महीने आरामदायक सफर मिलेगा। यह सड़क चार से पांच किलोमीटर की दूरी भी कम करेगी। श्याम मुरारी, जय सिंह, गोविंद सिंह, कमल, दिलीप नेगी, यशपाल, प्रकाश, घनश्याम, अजय अश्टू, हीरा लाल, कुलदीप और कर्म सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों ने नई सड़क से उम्मीदें जताई हैं। उन्होंने बताया कि इससे सेरीपुल-बरकल प्रभावित सड़क से भी निजात मिलेगी। यह सड़क देवठी और कूहल के हजारों लोगों को सीधा फायदा पहुंचाएगी। काशापाट और मुनिश पंचायत के लिए भी करेरी से उरमण होते हुए एक विकल्प बना रहेगा।
करोड़ों रुपये की राशि से सड़क का निर्माण किए जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही लोगों को वैकल्पिक सड़क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। - गोवर्धन शर्मा,
सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच